मॉडर्न के साथ लुक भी सोबर
रीनोवेट के बाद घर का पूरा लुक बदल गया। अब जो भी मेहमान घर आता वो देखते ही कह उठता है वाकई बहुत बढ़िया प्लानिंग है। बख्तावरराम नगर में रहने वाले बिजनेसमैन सुनील कौशिक और ज्योति कौशिक ने अपने घर का हर हिस्सा अलग-अलग रंगों से सजाया है, जो मॉडर्न के साथ सोबर लुक देता है।
असली ईंटों जैसा अहसास
घर के दरवाजे पर ही ऊपर गणोशजी की छोटी मूर्ति है जो घर में आने वाले सदस्यों का स्वागत करती है। घर का ड्राइंग रूम ब्राउन कलर से सजाया गया है। ज्योति कहती हैं ड्राइंग रूप में दीवारों पर वॉल पेपर लगाया है जिस पर फूल बने हुए हैं।
रूम का पार्टिशन ग्लास की बनी दीवार से किया है और सबसे खास बात है कि इस ग्लास की दीवार पर उकेरे गए फ्लॉवर्स भी वॉल पेपर पर बने फ्लॉवर्स जैसे ही हैं। साथ ही एक ओर की बनी दीवार पर ब्रिक्सनुमा वॉल पेपर लगाया है। जैसे ही लाइट ऑन की जाती है वॉल पर बनी ब्रिक्स पर लाइट रिफ्लेक्ट करती है और असली ईंटों जैसा अहसास दिलाती है।
बेटी ने सजाया लिविंग रूम
घर का लिविंग रूम सबसे कलरफुल जगह है। हलके हरे और पीले रंग के सोफे जिस कलर में है उसी कलर के परदे भी लगाए गए हैं। यह रंग आंखों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। इस लिविंग रूम को बेटी ने खासतौर पर स्वयं द्वारा बनाए पोर्ट और कैंडल आदि से सजाया है। यहीं से ऊपर की ओर जाने वाली हर सीढ़ी को प्लास्टिक से बने फूल व गमलों से सजाया है।
जो एक खूबसूरत अहसास दिलाता है। घर में टाइल्स की जगह वुडन टाइल का प्रयोग किया है। श्री कौशिक कहते हैं बेड रूम पर लाइट पर्पल कलर करवाया है। इससे पहले जो कलर किया गया वह अच्छा न लगने पर दोबारा दूसरा कलर करवाया गया। रूम में वुडन के प्रयोग के साथ ही स्पॉट लाइट का प्रयोग किया है।










