Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 6:42 am [IST]  

danik bhaskarखिलाड़ी हुए रोहतक रवाना

Bhaskar Correspondent

सोनीपत. अपनी शान को बनाए रखने का अभियान के लिए मिशन स्टेट ओलंपिक के लिए जिले के खिलाड़ी शुक्रवार दोपहर यहां से रवाना हो गए। रोहतक में होने वाले प्रदेश के इस खेल महाकुंभ में जिले का 400 सदस्यीय दल अपनी चुनौती पेश करेगा। खिलाड़ियों के दल को डीसी अजीत जोशी एवं खेल अधिकारियों ने अपने शुभ आशीष के साथ विदा किया।



21 से 24 नवंबर तक सीएम सिटी रोहतक में होने वाले राज्य ओलंपिक खेलों में सोनीपत का करीब 400 सदस्यीय दल भाग लेगा। रोहतक में अपनी प्रतिभा का झंडा गाड़ने का मंसूबा रखने वाले खिलाड़ी बीते वर्ष सोनीपत में अपनी मेजबानी में अपने नाम के साथ चैंपियन अंकित करवा चुके हैं। ऐसे में इस बार होने वाली लगभग हर स्पर्धा में उनकी चुनौती को गंभीरता से लिया जाएगा।



कहीं खिताब की रक्षा तो कहीं आगे बढ़ने की ललक



राज्य ओलंपिक खेलों में सोनीपत के लिए फ्री स्टाइल कुश्ती, नेटबाल,कबड्डी सर्कल, महिला वर्ग बास्केटबाल, कबड्डी नेशनल स्टाइल महिला एवं पुरुष वर्ग, महिला वर्ग फुटबाल में अपने खिताब को बरकरार रखने की चुनौती होगी तो साथ में हाकी, तलवारबाजी, बैडमिंटन, लान टेनिस,में दूसरे स्थान से पहले स्थान पर आने की कोशिश टीम की रहेगी। वहीं वुशू, जिमनास्टिक, मुक्केबाजी, शूटिंग, टेबल टेनिस, थ्रोबाल, ताईकवांडो, वालीबाल व तीरंदाजी वे खेल हैं, जिसमें खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में सुधार दिखाना होगा।



हाकी, जिमनास्टिक के खिलाड़ी वापस लौटेंगे



टीम के साथ अभी हाकी एवं जिमनास्टिक के खिलाड़ी गए हैं,जोकि उद्घाटन मार्च पास्ट में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट आएंगे। क्योंकि यह दोनो स्पधाएं मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई में आयोजित की जाएगी।



महिला फुटबाल में मुरथल का दबदबा



रोहतक में भाग लेने वाली जिले की महिला फुटबाल टीम में मुरथल का दबदबा कायम है। रोहतक में होने वाले स्टेट ओलंपिक गेम्स के लिए चयनित टीम में सिर्फ मुरथल गांव से ही 12 लड़कियों का चयन किया गया है। गांव से इतनी खिलाड़ियों का चयन होने से बेहद खुशी का माहौल है। काबिलेगौर है कि बीते वर्ष हुए राज्य ओलंपिक खेलों में सोनीपत ने गोल्ड मेडल जीता था।



इन खिलाड़ियों का हुआ चयन



स्टेट गेम्स के लिए गांव की पूजा, निशि, अंजू, सुमन, दीपा, स्वीटी, सीमा, सुमन, निर्मला, कुसुम, मंजू का चयन हुआ है।



क्लब एवं स्कूल में भी खुशी की लहर



नेहरू युवा स्पोर्टस क्लब मुरथल के प्रधान कृष्ण आंतिल ने कहा कि यह गांव प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का है। बेहद खुशी की बात है कि गांव की बालिकाओं का जिले की टीम की टीम में चयन हुआ है। विश्वास है कि यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। वहीं स्कूल प्रिंसिपल वर्षा चौधरी ने भी चयनित खिलाड़ियों को शुभ कामना दी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: