आज थमेगा चुनावी शोरगुल, पर्यवेक्षक पहुंचे
श्रीगंगानगर. करीब एक पखवाड़े से गलियों में चल रहा चुनावी शोरगुल 21 नवंबर की शाम पांच बजे बंद हो जाएगा। इस बीच, शुक्रवार को पर्यवेक्षक संजय दीक्षित भी श्रीगंगानगर पहुंच गए। रिटर्निग अधिकारी शंकरलाल शर्मा ने बताया कि शाम पांच बजते ही लाउडस्पीकर से प्रचार, सभाएं व रैलियां बंद हो जाएंगी।
प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। मतदान 23 नवंबर को होगा। वहीं, निकाय चुनाव में पर्यवेक्षक
संजय दीक्षित ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वे सर्किट हाउस के रूम नंबर 103 में ठहरे हैं। उनके फोन नंबर 0154-2443354 हैं।
चुनाव से संबंधित किसी भी अभ्यर्थी या व्यक्ति को मिलना हो अथवा किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करवानी हो तो सर्किट हाउस में सुबह नौ से दस बजे तक मिल सकता है। उनके लाइजनिंग आफिसर बलविंद्रसिंह गिल होंगे।










