Saturday, Nov 21st, 2009, 6:47 am [IST]  

danik bhaskarकोटा में 6 बच्चें सहित 15 और पॉजिटिव

भास्कर न्यूज

कोटा. सर्दी बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू के रोगियों में भी प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 15 नए रोगी पॉजिटिव मिले हैं, इनमें 6 स्कूली बच्चे हैं। जिले में स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है और अब तक इससे 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एमबीएस अस्पताल के स्वाइन फ्लू आउटडोर में 11 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। अब लोग निजी लैब में भी स्वाइन फ्लू की जांच कराने पहुंच रहे हैं, जहां एक रोगी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।



सीएमएचओ गजेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि जिन 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें महावीर नगर निवासी अभिषेक(18), विज्ञान नगर निवासी साक्षी (18), अविरल (16), जवाहर नगर निवासी प्रखर (13), सांगोद निवासी सीमा (24), जवागर नगर निवासी भाई अभय (13), अतुल (12), गुमानपुरा निवासी वरुण (7), महावीर नगर निवासी आशीष (22), तलवंडी निवासी अभिनव (26), अक्षर (22), जयसिंह (9), अब्दुल (25), मनीषा (23) शामिल हैं।

रिपोर्ट मिलते ही मरीजों से संपर्क किया और टीम भेजकर इनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को भी टेमी फ्लू दवा दी गई। वहीं, सांगोद निवासी सीमा के लिए डॉक्टर को बुलाकर दवा दी गई है। जिन स्कूली बच्चों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला है, उनके परिजनों से कहा गया है कि वे बच्चों को स्कूल नहीं भेजें। वहीं सभी डॉक्टर्स, स्वास्थ्य वर्कर, जीएनएम और एएनएम को और अधिक सर्तक रहने के निर्देश दिए गए हैं।
एमबीएस अस्पताल में स्वाइन फ्लू कोर कमेटी के प्रभारी डॉ. एसआर मीणा ने बताया कि वार्ड में अभी भी पांच मरीज भर्ती हैं, जिनमें से एक दिन पहले भर्ती हुई रोगी ज्योति ऑक्सीजन पर है। अभी तक 17 नवंबर तक भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 34 रोगी पॉजिटिव मिले हैं।



निजी लेब में एक की पुष्टि



जायसवाल अस्पताल में भर्ती बोरखेड़ा निवासी नंदिता में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उसकी जांच निजी लैब में की गई है। फिलहाल उसकी हालात मंे सुधार बताया जा रहा है। एक दिन पहले ज्योति को भी निजी लैब में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। वो अभी एमबीएस अस्पताल में भर्ती है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: