पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
श्रीगंगानगर. निकाय चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। सीओ सिटी हरिराम गहलोत के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में एसटीएफ, आरएसी व राजस्थान पुलिस के जवान शामिल हुए।
पुलिस लाइन से शुरू हुआ फ्लैग मार्च ताराचंद वाटिका, पुरानी आबादी, मुख्य बस अड्डा, ऊधमसिंह चौक, कौडा चौक, रवींद्र पथ, बीरबल चौक, सुखाड़िया सर्किल, मीरा चौक, चहल चौक, शिव चौक, इंदिरा चौक, ब्लॉक एरिया, गोल बाजार, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए पुलिस लाइन में संपन्न हुआ।
सीओ सिटी हरिराम गहलोत ने बताया कि इस फ्लैग मार्च में बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ जिलों से आईं पुलिस पार्टियां भी शामिल हुईं। फ्लग मार्च में जवाहरनगर, कोतवाली, पुरानी आबादी, सदर व महिला पुलिस थाना के प्रभारी सहित समस्त स्टाफ भी शामिल हुआ। इसमें करीब साढ़े तीन सौ जवानों के अलावा विशेष जाब्ते भी थे।










