प्रेमी युगल ने जहर खाया प्रेमिका की मौत
श्रीडूंगरगढ़. कस्बे की सरदारशहर रोड पर सूने पड़े रोडवेज बस स्टैण्ड पर शुक्रवार को शाम को एक प्रेमी युगल ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की। एएसआई लालचंद सोनी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने थाने पर फोन से युगल जोड़े के तड़फने की जानकारी दी।
पुलिस १क्८ एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंची तथा दोनों को सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र पर ले कर आई तो लड़की ने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया तथा लड़के क ी हालत गंभीर बनी हुई थी। लड़के ने अपने बयानों में बताया कि उसका नाम मुकेश सिंह है तथा वह पंजाब राज्य के संगरूर जिले के नहरगंगा कस्बे का रहने वाला है। प्रेम प्रसंग के चलते वह लड़की संदीपकौर को भगा कर लाया था तथा शुक्रवार को ही श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा था।
मुकेशसिंह ने जहर खाने से पूर्व अपने पिता भागीरथ सिंह को भी श्रीडूंगरगढ़ में मिलने की सूचना दे दी थी। पुलिस ने जब मुकेश सिंह के परिजनों को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह पिछले चार पांच दिन से गायब था। मुकेश के परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लड़के की हालत गंभीर होने के कारण बयान पूरे नहीं हो सके जिससे लड़की के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई। दोनों की उम्र लगभग २५ वर्ष है।










