Saturday, Nov 21st, 2009, 6:56 am [IST]  

danik bhaskarचुनावी रंग में रंगा पूरा शहर

भास्कर न्यूज

पाली. नगर परिषद चुनाव की रंगत में अब हर कोई रंगा नजर आने लगा है। मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए उम्मीदवार कई तरह के नए तरीके इजाइ कर रहे हैं। कोई टीवी पर अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगा है तो कोई अपना चुनाव चिह्न् ही मतदाताओं में बांटता नजर आ रहा है।



हाई टेक्नोलोजी के साधन भी प्रत्याशियों के लिए कम से कम समय में अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने का सहारा बन चुके हैं।



साड़ी से लेकर शर्ट तक चुनावी : हर गली और मुहल्ले से अब चुनावी शोर सुनाई देने लगा है। चुनाव की नजदीकता के साथ प्रचार जोर पकड़ने लगा है तो उसके तरीकों में भी बदलाव आ रहा है। अपनी बात मतदाता पहुंचाने के लिए हर जतन प्रत्याशी द्वारा किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने तो प्रचार के बहाने अपने कपड़ों तक को भाजपाई रंग दे दिया है। कोई शर्ट में तो साडी के माध्यम से पार्टी के प्रचार में
जुटा है।



एमएमएस की भरमार : कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने पक्ष में मतदान के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। वे अपनी बात को मोबाइल धारकों तक आवाज के माध्यम से पहुंचाने के लिए वे एसएमएस का सहारा ले रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं को इसके लिए पाबंद किया है कि वे अपने चिर-परिचितों को एसएमएस द्वारा कांग्रेस को वोट देने की अपील करें। इसके अलावा कुछ व्यक्ति कार्यालय में भी बैठाए हैं जो दिन भर इसी कार्य को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा में घर=घर जाकर पेंपलेटों का वितरण किया जा रहा है।



चुनाव चिह्न् से ही मनुहार : निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी जीत को तय करने में लगे हुए है।
लोगों को किस चिह्न् पर बटन दबाना है कहीं वे भूल न जाए इसके लिए उन्हें मनुहार रूप में चुनाव चिह्न् के प्रतीक भी दिए जा रहे हैं। एक निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यालय में तो कार्यकर्ता बकायदा मतदाताओं को बांटने के लिए कप- प्लेट के ढेर लेकर बैठे थे।



सौंफ व गोलियां भी मैदान में : कांग्रेस, भाजपा तथा बसपा का प्रचार करती सौंफ तथा गोलियों की पैकिंग भी हर जगह उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यकर्ता सौंफ व गोलियां मतदाताओं को निशुल्क देकर पार्टी को जिताने का आह्वान कर रहे हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: