बीएसएफ डीजी बॉर्डर देखेंगे आज
बीकानेर. सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक रमण श्रीवास्तव अपने सीमावर्ती यात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की शाम बीकानेर पहुंचे। महानिदेशक हेलीकॉप्टर से यहां बीएसएफ मुख्यालय स्थित हेलीपेड पर उतरे। डीआईजी बी.के.सिंह सहित बल के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बीकानेर पहुंचने के बाद श्रीवास्तव ने जूनागढ़ किला और लालगढ़ पैलेस देखा। बीकानेर की स्थापत्य कला देखकर वे काफी रोमांचित हुए।
बल सूत्रों के अनुसार महानिदेशक शनिवार को सुबह बल परिसर में नवनिर्मित एक भवन का लोकापर्ण करेंगे। उसके बाद वे हेलीकॉप्टर से बीकानेर सेक्टर की सतपाल चौकी पर जाएंगे, जहां बल के जवानों को संबोधित करेंगे तथा चौकी का निरीक्षण भी करेंगे। इसके अलावा अधिकारियों की बैठक लेकर बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी भी लेंगे। उसके बाद उनका श्रीगंगानगर जाने का कार्यक्रम है।










