Saturday, Nov 21st, 2009, 7:04 am [IST]  

danik bhaskarएक और संदिग्ध रोगी की मौत

भास्कर न्यूज

बीकानेर. जुकाम, बुखार से पीड़ित स्वाइन फ्लू की एक संदिग्ध रोगी की शुक्रवार को मौत हो गई। मृतका उमा बंसल राष्ट्र सहायक विद्यालय की शिक्षिका थी। स्वाइन फ्लू की आशंका में गुरुवार को ही उसका सैंपल भेजा गया था।
पीबीएम अस्पताल के नोडल प्रभारी डा. वी.बी.सिंह के मुताबिक अभी तक उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट्स में गांधीनगर निवासी एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसी कॉलोनी में रहने वाली एक बच्ची को पहले ही इस रोग की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही बीकानेर में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रोगियों की तादाद बढ़कर 17 हो गई है।

दूसरी ओर पीबीएम अस्पताल में जहां गंभीर रूप से बीमार एक संदिग्ध स्वाइन फ्लू रोगी को भर्ती किया गया है वहीं कुल तीन लोगों में इस बीमारी के संदेह को देखते जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए बने विशेष वार्ड में भर्ती रोगियों की संख्या छह हो गई है।



स्वाइन फ्लू पर हाई अलर्ट



स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ते प्रकोप से प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है। अस्पतालों में मौजूद संसाधनों की जहां गणना हो रही है वहीं प्रत्येक अस्पताल को टीम सहित तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। हर दिन रिपोर्ट हो रहे स्वाइन फ्लू रोगियों की रफ्तार के साथ ही इसके प्रसार को गांवों की तरफ होता देख चौकन्ने हुए प्रशासन और चिकित्सा महकमे ने उपलब्ध संसाधनों को खंगालना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल के औषध विभाग अध्यक्ष डा.के.सी.नायक ने शहर के सभी निजी चिकित्सालयों सहित रेलवे अस्पताल से भी उपलब्ध आईसीयू सुविधाएं, वेंटीलेटर आदि की जानकारी ली। आर्मी और एयरफोर्स के अस्पतालों से भी संपर्क साधा जा रहा है। इन अस्पतालों को उपकरणों सहित पीडिएट्रीशियन, फिजिशियन व एनस्थेस्टि की टीम के साथ तैयार रहने को कहा गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: