Saturday, Nov 21st, 2009, 7:06 am [IST]  

danik bhaskarफौजी ने गोली मार की आत्महत्या

भास्कर न्यूज

शाहपुरा. दिलकुशाल बाग निवासी फौजी अब्दुल हाफीज मोहम्मद पुत्र हबीब खां ने शुक्रवार सुबह घर में लाइसेंसशुदा दोनाली बंदूक से गोली चला आत्महत्या कर ली। अधिकारिक तौर पर अभी घटना के कारण स्पष्ट नहीं हुए है पर यह माना जा रहा है कि फौजी अपनी बीमारी तथा पारिवारिक कलह को लेकर परेशान था।

जानकारी के अनुसार बंदूक चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी हाफीज के घर पहुंचे और सैटेलाइट चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर विधायक महावीर जीनगर तथा पुलिस उप अधीक्षक रामकिशन सोगनरा भी सैटेलाइट चिकित्सालय पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी प्राप्त की। थानाधिकारी रोड़मल ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और इस मामले में मृग दर्ज कर लिया गया है।



बंदूक की कर रहे थे सफाई



मृतक के छोटे बेटे वाहिद ने थानाधिकारी को दी रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता लोडेड बंदूक की सफाई कर रहे थे, जो अचानक चल गई। थानाधिकारी रोड़मल के अनुसार मृतक के कमरे का मौका मुआयना करने के बाद बंदूक जब्त कर ली गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: