Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 7:19 am [IST]  

danik bhaskar11 और पॉजिटिव

Bhaskar Correspondent

पानीपत/भिवानी. प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 11 नए मामले मिलने के साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 696 पहुंच गई है। ताजा मामलों में अधिकतर छात्र—छात्राएं ही हैं। इनमें भिवानी के चार, यमुनानगर—कैथल से दो—दो, अम्बाला, रोहतक और रेवाड़ी के एक—एक मरीज हैं।



भिवानी में चार छात्रों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में फ्लू पीड़ितों की संख्या 11 हो गई है। रेवाड़ी के पांच वर्षीय बच्चे में भी इसकी पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. एचआर यादव ने बताया कि एक व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है।



भिवानी के प्रधान चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र समौत्रा ने बताया कि ताजा मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के लिए निर्धारित वार्ड में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाते हुए वहीं सैंपल किट मुहैया करा दी है। जगाधरी (यमुनानगर) की दो छात्राओं भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।



इनमें एक चंडीगढ़ में आईआईटी की तैयारी करती है। 16 नवंबर को घर लौटी थी। उसके परिवार के छह सदस्यों के के सैंपल भी दिल्ली भेजे गए हैं। दूसरी मॉडल टाउन की नौवीं की छात्रा है। परिवार के साथ एक शादी समारोह में वह दिल्ली गई थी। वहां से लौटने के बाद उसे खांसी—बुखार की शिकायत हुई थी।



उसके परिवार व कोचिंग के अध्यापक सहित आठ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। दोनों को घर में ही आइसोलेट किया गया है। एमओ विनोद गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा कैथल के दो छात्रों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। इनमें एक अलवर तथा दूसरा गुड़गांव में पढ़ाई करता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: