Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 7:46 am [IST]  

danik bhaskarसवा चार सौ खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Bhaskar Correspondent

हिसार. हरियाणा ओलंपिक संघ के तत्वावधान में शनिवार से रोहतक में आयोजित होने वाले 23वें हरियाणा राज्य खेल प्रतियोगिता में जिले के सवा चार सौ से भी अधिक खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। ये खिलाड़ी शुक्रवार को महावीर स्टेडियम से रवाना हुए। उप खेल निदेशक डॉ. एसएस नांगल ने शुभकामनाओं के साथ खिलाड़ियों को रवाना किया।



उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिसार जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में हमेशा से ही वर्जस्व बनाए रखा है। इसलिए इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी इस उपलब्धि को पाने के लिए तैयार रहें।



उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य भर से 4 हजार से भी अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, इसलिए प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा का बेजोड़ प्रदर्शन करना होगा। तभी इस उपलब्धि को पाया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे एकजुट रहते हुए जिले का नाम रोशन करें।



28 कोच करेंगे नेतृत्व



इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का नेतृत्व 28 कोच संभालेंगे। वहीं जिला खेल अधिकारी डीसी नौटियाल भी मौके पर उपस्थित रहेंगे। इस खेल प्रतियोगिता में जिले से एथलेक्सि में 15 लड़कियां एवं 15 लड़के, बास्केटबॉल में 13 लड़कियां, बोक्सिंग में 11 लड़के तथा 8 लड़कियां, फुटबॉल में 13 लड़के व 18 लड़कियां, जिमनास्टिक में 7 लड़के, हैंडबॉल में 16 लड़के व 16 लड़कियां, हॉकी में 18 लड़कियां, कबड्डी में 12 लड़कियां, सर्कल कबड्डी में 12 लड़के व 12 लड़कियां, जूडो में 8 लड़के व 8 लड़कियां, कराटे में 10 लड़के व 7 लड़कियां, खो-खो में 12 लड़के व 12 लड़कियां, नेटबॉल में 12 लड़कियां, स्केटिँग में 16 लड़के व 16 लड़कियां, टेबल-टेनिस में 5 लड़के व 5 लड़कियां, ताइक्वांडो में 8 लड़के व 8 लड़कियां, थ्रो बॉल में 14 लड़के व 14 लड़कियां, वालीबॉल में 12 लड़कियां, कुश्ती में 9 लड़के व 7 लड़कियां, तैराकी में 8 लड़के व 4 लड़कियां तथा विशु प्रतियोगिता में 13 लड़के विभिन्न वर्र्गो में भाग लेंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: