Saturday, Nov 21st, 2009, 7:48 am [IST]  

danik bhaskarअब प्रवीण राय का नारको टेस्ट!

भास्कर संवाददाता

उज्जैन. अर्चना राय हत्याकांड मंे आरोप-प्रत्यारोप की सच्चई पता करने के लिए डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने एक टीम बनाई है। टीम परिजनों की शंका व पूर्व में लिए बयानों की तस्दीक करेगी। जांच की प्राथमिकता में प्रवीण उर्फ पप्पू राय का नारको टेस्ट कराना भी शामिल है। डीआईजी वरुण कपूर को अर्चना राय हत्याकांड में कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं।



अर्चना के पिता रमेशचंद्र मालवीय ने मामले की लीपापोती की शंका जताई थी। मुकेश अहिरकर को वास्तविक आरोपी नहीं मानते हुए उन्होंने पप्पू राय पर शंका जाहिर करते हुए नारको टेस्ट की मांग की थी। मामले की गंभीरता व आरोप-प्रत्यारोप की जांच के लिए डीआईजी ने एसपी सतीश सक्सेना को निर्देश दिए थे। एसपी ने जीवाजीगंज सीएसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देश में टीम गठित की है।



इसमें जीवाजीगंज टीआई अंगदसिंह राठौर व कोतवाली टीआई दौलतसिंह राणावत शामिल है। डीआईजी ने बताया हत्याकांड की जांच शुरू हो चुकी है। प्रवीण राय के नारको टेस्ट के बिंदु पर सीएसपी डॉ. सहाय व टीम काम कर रही है। एसपी सतीश सक्सेना के मुताबिक शिकायतांे की जांच के लिए टीम बनाई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: