Saturday, Nov 21st, 2009, 8:04 am [IST]  

danik bhaskarझीलों की नगरी में सितारों की झिलमिल

भास्कर न्यूज

उदयपुर. प्रसिद्ध उद्योगपति परिवार की बेटी की शादी की लेकसिटी में धूम चल रही है। शुक्रवार को वैवाहिक रस्मों में शरीक होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे उदयपुर आए। शुक्रवार सुबह की फ्लाइट से गायक सोनू निगम अपने परिवार के साथ पहुंचे।



फ्रेंच दाढ़ी में सोनू को पहचाने वाले प्रशंसकों ने उससे ऑटोग्राफ लेने का प्रयास किया। दोपहर की फ्लाइट में मॉडल कम अभिनेत्री समीरा रेड्डी और दिया मिर्जा आए। एयरपोर्ट से मेहमानों को लेने के लिए गाड़ियों का मजमा दिनभर जुटा रहा। शाम को स्पेशल चार्टर से लालवानी परिवार के सदस्य भी उदयपुर पहुंचे जिनके लिए विभिन्न होटलों में ठहरने का इंतजाम किया गया है।



जानकारी के अनुसार लालवानी परिवार की कन्या का विवाह उदयपुर में रविवार को जगमंदिर में होना है। शुक्रवार को सिटी पैलेस परिसर स्थित श्रीनिवास पैलेस में मेहंदी की रस्म हुई। गायिका फाल्गुनी पाठक ने दोपहर को अपने तरानों की प्रस्तुति दी, वहीं शाम को सोनू निगम ने अपने दिलकश नगमों से मेहमानों का दिल बहलाया। इस कड़ी में रविवार को विख्यात संगीतकार त्रय शंकर—एहसान—लॉय, कैटरीना कैफ के भी आने की चर्चाएं चल रही है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: