Saturday, Nov 21st, 2009, 8:25 am [IST]  

danik bhaskarपांच डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

भास्कर न्यूज

चूरू. सुबह व रात को ठिठुरते हाथ और पांव, सर्दी की अधिकता के कारण छूटती धूजणी, गर्म कपड़ों के बाद भी शूल सी चुभती ठंडी हवाएं और दिन में राहत देती खिली धूप। जिले भर में सर्दी का प्रभाव बढ़ने के साथ ही इस प्रकार की स्थितियां बनने लगी है।



जिले में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस आने के साथ ही सर्दी का प्रभाव बढ़ने लगा है। क्षेत्र में सुबह के समय पड़ी कड़ाके की सर्दी ने लोगों की हालत खस्ता कर दी। सुबह के समय फील्डवर्क करने वाले और फुटपाथ व बाहरी बस्तियों में रहने वालों के लिए सर्दी पीड़ादायी साबित हुई। घरों में भी गर्म कपड़ों के बाद भी लोगों को सर्दी का अहसास होता रहा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: