Saturday, Nov 21st, 2009, 8:27 am [IST]  

danik bhaskarबुझे घर के दो चिराग

भास्कर न्यूज

अलसीसर. कस्बे में गुरुवार की रात मनहूस खबर लेकर आई। हरिराम मीणा के परिवार के दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों ही छात्र थे। बड़ा भाई कपिल(18) 10वीं में पढ़ता था और छोटा योगेंद्र(16) 11वीं क्लास में पढ़ता था।



दोनों बच्चों की मौत की खबर पिता गिरधारीलाल और बाकी परिजनों को मिली तो मानो जैसे दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा हो। सूनी रात में आंसुओं के बीच परिजनों की चीत्कार सुनकर लोगों को नींद नहीं ंआई। शुक्रवार सुबह दोनों भाइयों के शव घर पहुंचे तो गांव में सन्नाटा पसर गया। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।



शादी में शामिल होने गए थे



दोनों भाई कपिल व योगेंद्र हंसी-खुशी गुरुवार को साधुराम माली के लड़के की शादी में अलसीसर से बणियों की ढाणी दोस्त की गाड़ी में सवार होकर गए थे। बारात का ढुकाव होते ही खाना खाकर लौटते वक्त लांबा मोड़ के पास रात लगभग नौ बजे गाड़ी असंतुलित होने से पेड़ से जा टकराई। मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: