Saturday, Nov 21st, 2009, 8:32 am [IST]  

danik bhaskarजनता यह मांगे, बोलो दोगे!

भास्कर न्यूज

सीकर. नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से भले ही जीत किसी की हो मगर उसके कामकाज का बड़ा आधार जनता की ओर से तय किया गया घोषणा-पत्र होगा। यह वादा उन सभी प्रत्याशियों ने किया जिन्हें भास्कर कार्यालय में जनता का घोषणा-पत्र सौंपा गया।



सभी प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से वादा किया कि जनता के मेनीफेस्टो में शामिल किए गए मुद्दे, सुझावों और विचारों को अमली जामा पहनाएंगे। भास्कर टॉक-शो और मेरा शहर-मेरा वोट मुहिम के जरिए जनता द्वारा दिए गए समाधान, सुझाव और विचारों को एक दस्तावेज के रूप में संकलित कर उसे ‘जनता का मेनीफेस्टो’ नाम दिया। जन भावनाओं के अनुरूप ही यह दस्तावेज प्रत्याशियों के सुपुर्द किया गया।



‘भास्कर’ कार्यालय में कांग्रेस से सभापति पद की उम्मीदवार सलमा शेख, भाजपा की राजेश्वरी सैनी, निर्दलीय प्रत्याशी रेहाना तंवर और मंजू कंवर ने चुनाव जीतने के बाद जनता के मेनीफेस्टो पर काम करने का भरोसा दिलाया। सभी प्रत्याशियों ने जनता के विचारों पर अमल करते हुए इनके अनुरूप कार्य करने की मंशा जताई।



पालना करूंगी मेनीफेस्टो की : राजेश्वरी



भाजपा प्रत्याशी राजेश्वरी सैनी, जनता के घोषणा-पत्र पर काम करने के लिए सहमत है। वे कहती हैं कि अगर जनता में मुझे मौका दिया तो जनता ने जो भी समस्याएं बताईं है उन पर अमल करते हुए उनके समाधान के लिए तत्काल प्रयास करूंगी। शहर में जन भावनाओं को देखते हुए टाउन प्लानिंग के तहत काम किया जाएगा। शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए भी खास प्लानिंग करेंगे। सड़क, अतिक्रमण और ट्रेफिक की समस्याओं के समाधान के लिए भी जनता से राय-शुमारी करके कार्य किया जाएगा। साथ ही इलाकों में पार्क भी बनाने के प्रयास किए जाएंगे।



प्लानिंग के साथ करेंगे कार्य : सलमा शेख



कांग्रेस से सभापति पद की उम्मीदवार सलमा शेख, पब्लिक मेनीफेस्टो को किसी भी सभापति के लिए एक बड़ा आधार मानती हैं। वे कहती हैं कि इस मेनीफेस्टो में शहर के लोगों की बड़ी समस्याएं शामिल की गई है, जिस पर तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। सलमा शेख कहती हैं कि शहर के लोगों की मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण पर भी ध्यान देने की बड़ी जरूरत है। नए शहर के लिए भी प्लानिंग करेंगे। इसके अलावा अतिक्रमण और ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: