Saturday, Nov 21st, 2009, 8:32 am [IST]  

danik bhaskarठंड ने दिखाए तेवर

Bhaskar Correspondent

sagarसागर. बे-मौसम की बारिश रुकने के बाद बढ़ी सर्दी के कारण पारा लगातार उतार पर है। पिछले 5 दिनों के दौरान यह 8 डिग्री सेल्सियस नीचे उतर आया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा। जो सामान्य तापमान से 4.0 डिग्री कम था। महज 5 दिन पहले सोमवार को यह 19.1 डिग्री था।



मौसम केन्द्र के मुताबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। अब ठिठुरन लोगों को और कपकपांएगी। फिलहाल हवा में तीव्रता नहीं है। लेकिन अधिकतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। शुक्रवार को यह 25.8 डिग्री रहा। जो सामान्य से एक डिग्री कम था। स्कूल जाने वाले नन्हे बच्चों को मौसम की यह ठंड परेशान किए है। वे ठिठुरते हुए स्कूल जाते है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: