चार और पॉजिटिव
झुंझुनूं. जिले में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के चार और रोगी पॉजिटिव मिले। इनमें एक का पहले से ही एसएमएस जयपुर में इलाज चल रहा है। दो रोगियों को गुरुवार शाम जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया जबकि बीडीके में भर्ती बलरिया गांव के आदित्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
सीएमएचओ डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि खरबासों की ढाणी तन गुढ़ा बावनी का प्रवीण (15) पुत्र बंशीलाल जयपुर में इलाज के दौरान जांच में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। नवलगढ़ के वार्ड 14 बकरा मंडी का दो साल का मासूम साहिल पुत्र जुबेर अहमद तंवर भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया।
नवलगढ़ क्षेत्र के ही डूमरा गांव की रेणु (18) पुत्री रामसिंह में भी स्वाइन-फ्लू के लक्षण मिले हैं। गुरुवार शाम बीडीके अस्पताल में चैकअप के बाद स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रोगियों को जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। इन मरीजों के संपर्क में रहे लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए टीमें भेजी गई और उन्हें उपचारित किया गया। नवलगढ़. शहर की बकरा मंडी में दो साल के मासूम साहिल पुत्र जुबेर अली तंवर और डूमरा में रेणू (18) पुत्री रामसिंह महला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है।










