Saturday, Nov 21st, 2009, 8:46 am [IST]  

danik bhaskarपाक में बनेगा गुरुनानक के नाम पर विश्वविद्यालय

Agency

लाहौर. गुरु नानक के जन्म स्थल ननकाना साहिब में गुरु नानक विश्वविद्यालय खोलने का पाक सरकार का सालों पुराना वायदा पूरा होने की संभावना बढ़ गई है।



प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी अगले साल जनवरी में इस विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे। अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों की देख रेख करने वाले इवासुई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के अध्यक्ष सैयद आसिफ हाशमी ने के अनुसार विश्वविद्यालय की स्थापना में पांच अरब रुपए की लागत आएगी। इसका परिसर 2,500 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा।



हाशमी ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थान में अध्यापन के लिए भारत सहित अन्य देशों के शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नानकाना साहिब गुरुनानक का जन्मस्थान है। यहां उनके नाम पर विश्वविद्यालय खोले जाने की लंबी समय से मांग चल रही थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: