वेबसाइट पर 23 लाख बार हमला
बीजिंग. चीन के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर एक महीने में 23 लाख हैकरों ने हमला किया। हालांकि सूत्रों के मुताबिक वे एक बार भी सफल नहीं हो सके। यह साइट एक महीने पहले ही लांच हुई थी।
वेबसाइट संपादक जेजे गुलीन ने इस बारे में बताते हुए कहा कि इस साइट पर आनेवाले में कुछ कम ‘कुख्यात’ लोग भी थे, इस साइट पर अभी तक सवा अरब हिट्स आ चुकी हैं। इससे पहले आधिकारिक अखबार चाइना डेली ने हैकरों की संख्या 23 करोड़ बताई थी।
सैन्य वेबसाइटों पर हैकरों के हमले सेनाओं के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं क्योंकि इससे तकनीक के चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे पहले अमेरिका ने भी अपने साइबर स्पेस की सुरक्षा के लिए एक कमांड स्थापित करने की घोषणा की थी।
सूत्रों के मुताबिक 100 से अधिक विदेशी खुफिया एजेंसियां और आतंकी संगठन अमेरिकी सेना की साइट पर हमले करते रहे हैं। चीन ने पिछले महीने इस वेबसाइट को इसलिए शुरू किया था कि वह अपारदर्शिता और सैन्य क्षमता के मामले में हो रही लगातार आलोचना को कम कर सके।










