दशक के शब्द रहे 9/11, ओबामा
लॉस एंजिल्स. लोगों के मन में पर्यावरण और आतंकवाद को लेकर फैली आशंका ने न केवल उनकी जीवनशैली को प्रभावित किया है, बल्कि उनकी भाषा में भी जगह बना ली है। इसका सबूत इसी से मिलता है कि 9-11 और ग्लोबल वार्मिग इस दशक के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द रहे।
यह गणना ग्लोबल लैंग्वेज मॉनीटर ने की। यह एक गणितीय फॉमरूले की मदद से लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे शब्दों की संख्या मापता है। बोलचाल, प्रिंट, टीवी और वेब पर शब्दों की फ्रीक्वेंसी के मुताबिक ‘ओबामा’ इस दशक का तीसरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द रहा।
दशक भर में सर्वाधिक उपयोग में आए शब्दों में अधिकतर महत्वपूर्ण घटनाओं की झलक देखी जा सकती है। आर्थिक मंदी से पीड़ित रहे इस दशक में ‘बेलआउट’ चौथा सबसे ज्यादा बोला गया शब्द रहा, वहीं तूफान कैटरीना का असर ‘इवेक्वी’ शब्द में पांचवे नंबर पर रहने में नजर आया। इसके बाद डेरीवेटिव, गूगल, सर्ज, चिंग्लिश और सुनामी का नंबर रहा।
इस सूची पर नजर डालते हुए ग्लोबल लैंग्वेज मॉनीटर के अध्यक्ष जेजे पयाक का कहना है कि 21सदीं के पहले दशक के सबसे लोकप्रिय शब्द हम एक खास अहसास कराते हैं। खुशी और उल्सास के साथ शुरू हुए इस दशक के शब्द एक ज्यादा शांत और थोड़े दुखद समय की याद दिलाते हैं।
हालांकि इन्हीं शब्दों में उम्मीद और पुनर्निर्माण भी छुपा है। इस दशक में ‘क्लाईमेट चेंज’ सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वाक्यांश रहा। ‘फाइनेंशियल सुनामी’ और ‘ग्राउंड जीरो’ इसके पीछे रहे। तकनीक का असर भी इस सूची पर भी दिखा। जहां ‘ट्विटर’ शब्द का भी काफी इस्तेमाल हुआ, वहीं ब्लॉग और टेक्सटिंग भी सूची में रहे।
दशक के टॉप टेन शब्द
1. ग्लोबल वार्मिग
2. 9/11
3. ओबामा
4. बेलआउट
5. इवेक्वी
6. डेरीवेटिव
7. गूगल
8. सर्ज
9. चिंग्लिश
10. सुनामी










