Saturday, Nov 21st, 2009, 11:12 am [IST]
ऋषि का सम्मान
Bhaskar.com
मुंबई. रूसी सरकार ने हाल ही में ऋषि कपूर को सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया है। गौरतलब है कि उनके पिता राज कपूर रूस में काफी लोकप्रिय रहे हैं और आज भी उनकी फिल्में वहां पर बड़े चाव से देखी जाती हैं। रूस ने राज कपूर की 75वीं जयंती पर उन पर केंद्रित फिल्म समारोह भी आयोजित किया था। इस सम्मान से अभिभूत ऋषि का कहना है, ‘यह मेरे लिए गौरव की बात है कि जहां मेरे पिता को इतना सम्मान मिला, वहीं मुझे भी सम्मानित किया गया।’










