Saturday, Nov 21st, 2009, 11:22 am [IST]  

danik bhaskarआडवाणी, सेठी की आसान जीत

Agency

pankaj advani indiaहैदराबाद. युवा खिलाड़ी कमल चावला ने अपनी जीत का सिलसिला कायम रखते हुए नाकआउट दौर में रूपेश शाह को हराया। पांच फ्रेम तक चले मुकाबले में कमल ने पहला, तीसरा, चौथा और पांचवां फ्रेम जीता।



कमल ने रूपेश को 79-2, 47-60, 79-12, 98(55) -56, 72-15 से हराया। वहीं अन्य मुकाबलों में पंकज आडवाणी, गीत सेठी और यासिन मर्चेंट ने भी जीत हासिल की। पुरुष वर्ग के 64वें मैच में आडवाणी ने स्काटलैंड के बाबी क्रिकशेंक्स को 4-0 से हराया।



आडवाणी ने बाबी को 102-8, 74-27, 50-37 और 59-56 से हराया। मास्टर्स वर्ग में स्टार खिलाड़ी गीत सेठी ने कामराज को भी आसानी से 4-0 से हराया। अनुभवी खिलाड़ी सेठी ने कामराज को 66-16, 68-1, 64-6, 52-42 से हराया।



प्रतियोगिता के पुरुषों के एक अन्य मुकाबले में मर्चेंट ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी क्रिस माल्टबे को 4-3 (98-21, 66-45, 30-54, 68-26, 54-66, 16-51, 67-25) से हराया। मर्चेंट ने अपने पहले दो फ्रेम जीते लेकिन उन्होंने तीसरा फ्रेम गंवा दिया।



इसके बाद उन्होंने एक फ्रेम और जीतकर बढ़त 3-1 कर दी लेकिन कीवी खिलाड़ी ने अगले दोनों फ्रेम जीतकर मुकाबला रोचक स्थिति में पहुंचा दिया। लेकिन अंतिम फ्रेम में मर्चेंट ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल कर ली।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: