Saturday, Nov 21st, 2009, 11:28 am [IST]  

danik bhaskarहॉकी संघ ने पलटी मारी

Agency

india hockeyनईदिल्ली. हॉकी इंडिया में चल रही उठापटक और विवादों के बीच इसके अध्यक्ष ए के मट्टू ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के कप्तान की घोषणा जल्द की जाएगी।



मट्टू ने कल पुणे में कही अपनी बात को दोहराते हुए यहां संवाददाताओं से कहा कि राजपाल सिंह को अगले महीने अर्जेटीना में होने वाले चैंपियंस चैलेंज टूर्नामेंट के लिए कभी कप्तान घोषित ही नहीं किया गया था। उन्होंने दावा किया कि इस टूर्नामेंट के लिए कप्तान की घोषणा जल्द की जाएगी।



उल्लेखनीय है कि हाल ही में हॉकी के प्रमुख कोच स्पेन के जोस ब्रासा ने घोषणा की थी कि राजपाल अर्जेटीना में होने वाले चैंपियंस चैलेंज टूर्नामेंट के लिए भारत के कप्तान होंगे लेकिन मट्टू ने लगातार दो दिन ब्रासा की बात को खारिज करते हुए यह दिखा दिया है कि भारतीय हॉकी में तमाम गिरावट के बावजूद अभी तक सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।



कोच से तकरार खत्म नहीं : कई सीनियर खिलाड़ी भले ही यह कहे कि कोच से कोई शिकायत नहीं है लेकिन सच्चई यह है कि खिलाड़ियों और ब्रासा के बीच तकरार बनी हुई है और अब प्रशासनिक स्तर पर भी सबकुछ ठीक नहीं दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि मट्टू कल पुणे गए थे जहां उन्होंने खिलाड़ियों और ब्रासा के बीच चल रहे गतिरोध को दूर करने की कोशिश की।



संदीप के बारे में स्पष्टीकरण : मट्टू ने साथ ही कहा कि चोटिल ड्रैग फ्लिकर संदीप ¨सह अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं और संभावना है कि वे अर्जेटीना में होने वाले टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बना लें। हॉकी टीम में चल रहे गतिरोध के बावजूद मट्टू यह मानते हैं कि टीम में कोई बड़ी समस्या नहीं है।



उन्होंने कहा ‘ मेरी खिलाड़ियों और कोच के साथ लंबी बैठक हुई थी और मैं आप लोगों को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय हॉकी सही दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने साथ ही कहा संदीप विश्वकप के लिए टीम में जगह बना जाएंगे और संभवत: वे चैंपियंस चैलेंज में भी खेल सकेंगे। विश्व कप शुरू होने में अभी तीन महीने बाकी है तो कोई कैसे कह सकता है कि संदीप इसमें खेल पाएंगे या नहीं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: