गे-सान्या को जीस ओन्स पुरस्कार
न्यूयार्क. फर्राटा धावक टायसन गे और सान्या रिचडर्स को अमेरिका के शीर्ष ट्रैक एंड फील्ड पुरस्कार जीस ओन्स से नवाजा गया है। गे और सान्या दोनों को ही यह पुरस्कार दूसरी बार मिला है।
गे ने वर्ष 2007 में पहली बार यह पुरस्कार जीता था। हालांकि उन्होंने पिछले तीन महीने में अपने 100 मीटर रिकार्ड में तीन बार सुधार किया है लेकिन इसके बावजूद वह बोल्ट के करीब नहीं पहुंच पाए हैं।
गे ने इस वर्ष जर्मनी में आयोजित विश्व चैंपियनशिप की १क्क् मीटर स्पर्धा में 9.71 के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था जबकि बोल्ट ने यहां 9.58 का समय निकालकर विश्व रिकार्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया था।
हालांकि गे ने शंघाई में अपने रिकार्ड में सुधार करते हुए 9.69 का समय निकाला था। उधर सान्या ने भी इस पुरस्कार को दूसरी बार जीता है। उन्होंने वर्ष 2006 में पहली बार इसे जीता था। सान्या ने जर्मनी में आयोजित विश्व चैंपियनशिप की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।










