मुंबई के शहीदों का अपमान !!!
मुंबई. अमृता राव को 26/11 हादसे की याद में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण मिला, लेकिन अमृता ने उसे ठुकरा दिया । इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि उन्हें रियलिटी शो के निर्माता ने वहां जाने की छुट्टी नहीं दी। बताते हैं कि इसके बजाय अमृता ने रॉबर्ट कैवाली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने की हामी भर दी है। अब ये तो अमृता ही तय कर सकती हैं की उनके लिए क्या महत्वपूर्ण है।
ऐसा लगता है कि अमृता के लिए उन शहीदों की याद में हो रहा कार्यक्रम ज्यादा महत्व नहीं रखता जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर मुंबई को आतंकियों से बचाया। शायद अमृता को अपने रियलिटी शो ठुमका लगाना ज्यादा जरूरी लगता है। अमृता के इस व्यवहार से समझा जा सकता है कि उनके मन में 26/11 के शहीदों को लेकर कितना सम्मान है। अमृता के इस निर्णय से शहीदों के घरवालों को कैसा महसूस हुआ होगा इसे भी समझा जा सकता है। आज वो यह जरूर सोच रहे होंगे की जिन लोगों के लिए उनके अपनों ने खुद को फना कर दिया आज उन लोगों के पास उन्हे याद करने के लिए समय ही नहीं है।










