विश्वास के लायक नहीं हैं करजई: पिलोसी
वाशिंगटन। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पिलोसी ने अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई को गैरभरोसेमंद सहयोगी करार देते हुए कहा है कि वह अपने देश में अमेरिकी सैनिकों की संख्या या अन्य सहायताओं में वृद्धि पाने के हकदार नहीं हैं।
सुश्री पिलोसी ने अमेरिका के राष्ट्रीय रेडियो से शुक्रवार को प्रसारित साक्षात्कार में कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके अधिकतर सहयोगी अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़ाने के खिलाफ हैं।
हालांकि उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बराक को अफगानिस्तान नीति बनाने के लिए पूरा सहयोग देने की अपील पार्टी के सांसदों से की गई है और ओबामा की नीति घोषित होने के बाद पार्टी उन्हें शर्मिंदा नहीं होने देगीं।










