कॉलेज में मधुमक्खियों का हमला
चंडीगढ़ . हर में मधुमक्खियों ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। शनिवार सुबह गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर—11 में एक छात्रा को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काट दिया।
दरअसल कॉलेज में कूड़ा जलाते वक्त पास के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर किसी की नजर नहीं गई। जैसे ही धुआं फैला, मधुमक्खियां इधर उधर उडऩे लगीं। इसके बाद इन मधुमक्खियों ने छात्रों को काटना शुरू कर दिया। बाकी छात्र तो वहां से भाग खड़े हुए बच निकलने में कामयाब रहे लेकिन एमए इंग्लिश की फस्र्ट ईयर की छात्रा सोनम वालिया इतनी खुशनसीब नहीं निकली।
उसे मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया। उसे गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल सेक्टर—16 भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।










