Sunday, Nov 22nd, 2009, 1:22 am [IST]  

danik bhaskarचीन की कोयला खदान में विस्फोट, 42 मरे

Agency

बीजिंग। चीन के हेलोंगजियांग प्रांत में शिंगसिंग कोयला खदान में शनिवार को हुए गैस के शक्तिशाली विस्फोट में 42 खनिकों की मौत हो गई तथा 66 खदान में फंस गए।

चीन के भीषण हादसों में से एक इस विस्फोट के समय खदान में कुल 528 खनिक थे जिनमें से 390 बच निकलने में सफल रहे। उपप्रधानमंत्री झांग देजिांग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा फंसे खनिकों को निकालने की कोशिश देर तक जारी रही।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: