Saturday, Nov 21st, 2009, 12:32 pm [IST]
तुषार ने घटाया वजन
Bhaskar.com
मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर आजकल जिम में जमकर वर्कआउट कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने अपना वजन सात किलो तक घटा लिया है। इस बारे में उनका कहना है, ‘मैं ऐसा अपने कॅरियर की खातिर कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी बॉडी शेप में रहे। हालांकि मैं कोई सिक्स पैक या ऐट पैक एब्स नहीं बना रहा हूं और न ही मैं कभी अपनी मांसपेशियों को फुलाने के लिए स्टेरॉइड्स लूंगा। मैं सिर्फ फिट रहना चाहता हूं और इसीलिए मैंने अपना वजन घटाया है।’










