Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 12:41 pm [IST]  

danik bhaskarमार्च में क्यों उड़े काइट्स!

Bhaskar.com

मुंबई. निर्देशक अनुराग बसु फिल्म ‘काइट्स’ की रिलीज बार-बार टलने से परेशान हैं। कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि निर्माता राकेश रोशन ने अब इसे मार्च में प्रदर्शित करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पहले इसे इसी वर्ष अक्टूबर में रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, फिर इसे अगले वर्ष जनवरी तक के लिए टाल दिया गया और अब मार्च तक के लिए खिसका दिया गया है।



अनुराग बसु को नहीं लगता कि मार्च जैसे व्यस्त महीने में जब देश में ज्यादातर जगहों पर परीक्षाएं होती हैं, ऋतिक रोशन और बारबरा मोरी स्टारर इस महत्वाकांक्षी फिल्म को रिलीज करना ठीक होगा। एक बार फिर इसकी रिलीज टलने से परेशान अनुराग का कहना है, ‘हम इसके प्रमोशन की सारी रणनीति बना चुके हैं, लेकिन हमें पता नहीं कि इसे कबसे शुरू करना हैं। दरअसल हम नहीं जानते कि फिल्म के निर्माता (राकेश रोशन) इसे कब रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।’



अनुराग के मुताबिक मार्च में इसे रिलीज करने से नुकसान ही होगा। अनुराग कहते हैं, ‘मार्च में ज्यादातर छात्र अपनी परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। ऐसे समय में फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट भी दर्शकों को अपनी ओर नहीं खींच सकती। इसके अलावा ऋतिक की पिछले वर्ष की शुरुआत में आई ‘जोधा अकबर’ के बाद से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में इसके प्रदर्शन को और टालना फायदे का सौदा नहीं है।’

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: