सबसे अमीर होगा मैडोना का बेटा
लंदन. पॉप क्वीन मैडोना का बेटा रॉको और फुटबॉल स्टर डेविड बेकहम का बेटा क्रूज अगले 20 सालों में ब्रिटेन के सबसे अमीर सैलिब्रिटीज में से एक होंगे। कहा जाता है कि अगले 20 सालों में रॉको और क्रूज की आय अर्जित करने की शक्ति सबसे ज्यादा होगी।
कॉन्टैक्टम्यूजिक की रिपोर्ट के मुताबिक मैडोना और निर्देशक गाई रिची की संतान रॉको के पास स्टार क्वालिटी के साथ-साथ टैलेंट भी है और उसे कैमरे से भी प्यार है। इसलिए उसके अपने मां-बाप की तरह लोकप्रिय होने की संभावना सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट में शोबिज टैलेंट में रॉको को 10 में से 10 अंक मिले। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 30 साल की उम्र से पहले तक रॉको की संपत्ति 37 करोड़ 60 लाख पाउंड हो जाएगी।
सैलिब्रिटी एक्सपर्ट मार्क फ्रिथ ने बताया कि रॉको को अपनी मां की संपत्ति के अलावा पिता की संपत्ति से भी हिस्सा मिलेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य के सैलिब्रिटीज की सूची में रॉको और क्रूज को इसलिए जगह दी गई है क्योंकि उन्हें कन्सर्ट्स में नाचते-गाते देखा गया है।
इस सूची में प्रिंस विलियम और हैरी को नौंवा और दसवां स्थान मिला। इनकी अनुमानित संपत्ति 20-20 करोड़ पाउंड रखी गई है जबकि शोबिज टैलेंट में इन्हें 10 में 0 अंक मिले।










