मोनिका से डरी सीबीआई?
मुंबई. बॉम्बे हाईकोर्ट ने मोनिका बेदी के बैंक अकाउंट संबंधी मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआई से पूछा कि क्या सीबीआई मोनिका बेदी से डरती है। मोनिका बेदी के बैंक अकाउंट न खोलने को लेकर हाईकोर्ट ने सीबीआई से पूछा है कि क्या वे मोनिका बेदी से डरते हैं। भोपाल मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद भी मोनिका को खाते ऑपरेट करने की इजाजत नहीं दिए जाने के सवाल पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई की जमकर खिंचाई की। कोर्ट ने कहा कि मोनिका का पैसा खुद उसका है। इससे सरकार को क्या लेना-देना है समझ नहीं आता।
इससे पहले मोनिका के वकील ने कहा कि जाली पासपोर्ट केस में तीन साल की सजा के बदले पांच साल की जेल मोनिका भुगत चुकी है। वह बम धमाकों के मामले में आरोपी भी नहीं है। ऐसे में उसके खातों को रोकना गलत है। भोपाल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उसके खातों पर लगी रोक हटा ली है लेकिन फिर भी उसे अकाउंट एक्सेस नहीं करने दिया जा रहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होना है। मोनिका के अकाउंट्स को 2002 में सीबीआई ने फ्रीज कर दिया था।










