Saturday, Nov 21st, 2009, 5:38 pm [IST]  

danik bhaskarइटली में दो पाकिस्‍तानी नागरिक गिरफ्तार

Agency

रोम। इटली पुलिस ने पिछले वर्ष 26/11 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले में मदद के आरोप में दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

इटली मीडिया ने आधिकारिक सूत्नों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी मूल के एक व्यक्ति और उसके पुत्न को आज सुबह देश के उत्तर क्षेत्न में स्थित ब्रेसिया शहर से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले के लिए आíथक मदद देने का आरोप है।

पुलिस द्वारा जारी बयान में आरोप लगाया गया है दोनों संदिग्धों ने 26 नवम्बर को हुए हमले के लिए रकम का इंतजाम करने के साथ ही उसे स्थानांतरित कराने में भी मदद की थी। आरोप है कि दोनों ने हमले के एक दिन पहले एक इंटरनेट फोन अकाउंट चालू कराने के लिए रकम भेजी थी। इस इंटरनेट फोन अकाउंट का इस्तेमाल हमले के दौरान आतंकवादियों द्वारा किया गया था।

अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने इटली पुलिस को यह सूचना दी थी कि आतंकवादियों के लिए रकम इटली से भेजी गई थी। इसके बाद इटली की पुलिस ने गत वर्ष दिसम्बर में इस मामले में अपनी जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार दोनों संदिग्धों ने इटली से आतंकवादियों के लिए रकम एक ऐसे पाकिस्तानी नागरिक के नाम से भेजी जो कभी इटली नहीं गया। इटली पुलिस ने दोनों संदिग्धों पर अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को बढावा देने और अवैध रूप से आर्थिक मदद लेने देने में शामिल होने के आरोप लगाये हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: