Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 2:24 pm [IST]  

danik bhaskarओम शांति-शांति!

Bhaskar.com

मुंबई. नंदिता और ओम पुरी के संबंधों में एक किताब की वजह से तनाव आ गया था। एक तरह से यह अमिताभ बच्चन ही हैं जिन्होंने पुरी परिवार को संकट के इस दौर में भी एकजुट रखा।



एक किताब के मसले पर ओम पुरी और उनकी पत्नी नंदिता पुरी के मध्य जारी विवाद अमिताभ बच्चन की वजह से थम गया है। सुनने में आया है कि ओम पुरी के जीवन पर नंदिता द्वारा लिखी गई विवादित किताब को अमिताभ बच्चन ओम-नंदिता के इकलौते सुपुत्र इशान के साथ इस सोमवार को मुंबई में रिलीज करेंगे।



नंदिता ने बताया कि उनकी कुछ दिन पहले ही इस सिलसिले में अमिताभ बच्चन से मुलाकात हुई है। नंदिता के मुताबिक यह ओम ही थे, जिन्होंने सबसे पहले अमिताभ से इस किताब को रिलीज करने का अनुरोध किया। यह तबकी बात है जब अमिताभ अमर सिंह के साथ सिंगापुर में थे। इस संदर्भ में अमितजी की हमारे बेटे इशान से भी लंबी बात हुई और उन्होंने उससे वादा किया कि वह इसकी रिलीज पर जरूर उपस्थित रहेंगे।



नंदिता ने आगे कहा, ‘मैंने अमिताभ के ऑफिस पहुंचकर किताब के फस्र्ट प्रूफ की कॉपी दी। उन्होंने मुझे इसमें कुछ नामों का उच्चारण सुधारने के सुझाव दिए। जब मैंने उनसे इस किताब के बारे में चल रही चर्चाओं के बारे में जिक्र किया तो उन्होंने मुझे रोकते हुए कहा कि उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।’

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: