Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 2:31 pm [IST]  

danik bhaskar9 साल बाद पूर्व पति के साथ डिनर

Bhaskar.com

लंदन. मशहूर मॉडल एलिजाबेथ हर्ले फिर अपने पूर्व पति ह्यूज ग्रांट के साथ दोस्ती बढ़ा रही हैं। दोनों को लंदन के एक रेस्त्रां में साथ-साथ देखा गया। हॉलीवुड के चर्चित अभिनेता ह्यूज ग्रांट और मॉडल एलिजाबेथ ने 13 साल के वैवाहिक जीवन के बाद तलाक ले लिया था। इस विवाद का कारण आपसी विवाद रहा था। अब 9 साल बाद उन्हें दोबारा साथ देखकर लोग हैरान हैं। बुधवार रात दोनों लंदन की सड़कों पर साथ नजर आए।



दोनों ने यहां के एक रेस्त्रां में साथ डिनर भी किया। इस मुलाकात में बारे में कुछ लोगों का कहना है कि डिनर पर हर्ले ने उन्हें शादी कर लेने की सलाह दी है। गौरतलब है कि 44 वर्षीय हर्ले अब भारतीय मूल के व्यवसायी अरुण नायर की पत्नी हैं। ह्यूज से अलग होने के बाद हर्ले की अमेरिकी बिलेनियर स्टीव बिंग से नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों का एक बेटा भी है। वहीं ह्यूज अब भी अकेले हैं। ह्यूज अकले होने का कारण अपने गोल्फ प्रेम को बताते हैं। वे कहते हैं कि यह खेल एक नशे के समान है। मुझे लगता है कि यह मेरा जीवन बर्बाद कर रहा है। मैं आधी रात को उठकर आईने के सामने प्रैक्टिस करने लगता हूं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: