सलाखों की पीछे सुंदरी
लंदन. कोकीन के साथ पकड़ाई ब्रिटिश मॉडल अब सलाखों के पीछे पहुंच गई हैं। कोर्ट ने उन्हें 5 साल कैद की सजा सुनाई है। 30 वर्षीय केली अस्क्यू को पुलिस ने करीब 6 लाख 28 हजार पाउंड की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। वे यह अवैध ड्रग्स अपनी मर्सिडीज कार में छिपाकर ले जाते पकड़ाई थीं। 12 हजार पाउंड की इस कार की तलाशी में पुलिस को कोकीन के 2 ब्लाक्स मिले थे, जिनका वजन करीब 2 किलोग्राम था। इस आरोप में कोर्ट ने उन्हें पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस ने मॉडल को 11 जून को बोल्टन में रोका था, वे लिवरपूल स्थित अपने घर की ओर जा रही थीं।
ब्वॉय फ्रेंड पर मढ़ा दोष..
दो बच्चों की मां केली इसके पीछे अपने ही ब्वॉय फ्रेंड जॉन क्लेटन का हाथ बता रही हैं। उन्होंने बताया कि जॉन के भाई को 8 साल पहले पुलिस द्वारा मार दिया गया था। पुलिस के हत्थे चढ़ने के दौरान जॉन भी उनके साथ थे। मॉडल ने बताया कि जॉन ने उन्हें इस यात्रा का उद्देश्य बताए बिना अपने साथ ले गया था। उसने कोर्ट में कहा कि वे जॉन के साथ कई बार दूरदराज क्षेत्रों की यात्रा पर गई है क्योंकि उस पर कार चलाने का प्रतिबंध लगाया गया है।
उन्होंने जज के सामनें ड्रग्स की जानकारी न होने की बात भी कही। हालांकि पुलिस ने उनके ड्रग्स की तस्करी में लिप्त होने के सबूत कोर्ट में पेश किए थे। 2002 में मॉडलिंग की दुनिया में आई केली ने स्लीपवेयर और वैडिंग ड्रेसेज के कई बड़े ब्रांड्स के लिए काम किया। खराब दौर में उन्होंने पब्स और क्लब्स में भी काम किया। फिलहाल वे बेरोजगार हैं।










