Saturday, Nov 21st, 2009, 2:46 pm [IST]  

danik bhaskarभाजपा पार्षद पद के दावेदारों के लिए लाइजनिंग चरम पर

राजेश दुबे

भोपाल.भाजपा की जिला स्तरीय चुनाव समिति की बैठक से पहले शनिवार सुबह से ही पार्षद पद के उम्मीदवारों ने मंत्रियों और विधायकों के निवास पर पहुंचकर अपनी दावेदारी दर्ज की और विभिन्न लोगों से नाम के लिए नेताओं पर दबाव भी डलवाया जा रहा है। स्थानीय शासन मंत्री बाबू लाल गौर सुबह दावेदारों से मिलने के बाद इंदौर रवाना हो गए।
दूसरी ओर गृह मंत्री उमा शंकर गुप्ता, विधायक ध्रुव नारायण सिंह, विधायक विश्वास सारंग, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक संजर, महामंत्री डॉ. गोरेलाल बड़गैंयां, महामंत्री श्याम नारायण सिंह की एक गोपनीय बैठक दोपहर में आयोजित की गई। बैठक में पार्षद पद के उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर चला। दूसरी ओर कांग्रेस में भी टिकट के दावेदार अपने आकाओं के दरबार में दस्तक दे रहे हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: