Saturday, Nov 21st, 2009, 3:16 pm [IST]  

danik bhaskarमेडिकल कॉलेज में फर्जी प्रवेश पाने वालों को पकड़ने दो दल गठित

रवींद्र कैलासिया

भोपाल. सागर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाले नौ फर्जी युवकों की तलाश में भोपाल पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है। एक दल भोपाल में रहने वाले युवकों की तलाश करेगा तो दूसरा दल प्रदेश के अन्य जिलों तथा दिल्ली के युवकों को पकड़ने का प्रयास करेगा।
भोपाल के जिन दो युवकों के नाम इसमें आए हैं उनमें से एक साकेत नगर का भारत सिंह और दूसरा अयोध्या नगर का पंकज सिंह है। इनकी तलाश में भोपाल पुलिस ने जब उनके घर पर छापे मारे दोनों नहीं मिले। ये लोग दूसरे शहरों में कोचिंग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पांच जुलाई को हुई पीएमटी में सागर मेडिकल कॉलेज के लिए 92 छात्रों का चयन हुआ था। चयन प्रक्रिया के बाद जब इनके प्रवेश की बारी आई तो उन्हें बुलाया गया। इनमें से नौ लोग ऐसे पाए जिनके फोटो पीएमटी में बैठे युवकों से भिन्न थे। पड़ताल शुरु हुई तो ये लोग वहां से भाग खड़े हुए। बाद विभागीय कार्रवाई शुरु हुई और अंतत: शुक्रवार को इनके खिलाफ भोपाल के महाराणा प्रताप नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई।
गौरतलब है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पांच जुलाई 09 को पीएमटी में सागर मेडिकल कॉलेज के लिए 92 युवकों का चयन किया गया था। ये लोग जब चयन के बाद प्रवेश के लिए कॉलेज पहुंचे तो वहां फोटो मिलान करने पर नौ युवक फर्जी पाए गए। ये लोग वे नहीं थे जिन्होंने पीएमटी परीक्षा दी थी। इसका पता चलते ही नौ युवक वहां से भाग गए। लंबे समय तक मामले की विभागीय स्तर पर जांच पड़ताल होने के बाद इन सभी युवकों को धोखाधड़ी का आरोपी पाया गया और उनके खिलाफ शुक्रवार को भोपाल के महाराणा प्रताप नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: