Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 7:38 pm [IST]  

danik bhaskarरिलायंस और ब्रेड पिट मिलकर सांइस फिक्शन बनाएंगे

Rajesh yadav

मुंबई.darkvoid321_310रिलायंस बिग इंटरटेनमेंट ने एक्टर/ प्रोडच्यूसर ब्रेड पिट की कंपनी प्लान बी के साथ मिलकर वीडियो गेम पर आधरित साइंस फिक्शन फिल्म का निमार्ण करने जा रहे है। फिल्म वीडियो गेम डार्क वोइड पर आधारित है और इसके लिए दोनों कंपनियों ने वीडियो गेम कंपनी केपकॉम के साथ एक विशेष समझौता किया है।

इस साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी एक कार्गो पायलट विलियम पर आधारित है जिसका विमान एकमिशन के दौरान बरमुडा ट्राइंगल में फंस जाता है और पायलट अपने आपको ऐसे लोगों के बीच पाता है जो दूसरे ग्रह के प्राणी है। उसे मालूम पड़ता है कि इन लोगों के पास मनुष्यों से भी बेहतरीन टेक्नॉलॉजी है और ये प्राणी मानव सभ्यता पर कब्जा करना चाहतें है।

हम प्लान बी के साथ हुई अपनी रचनात्मक डील को लेकर बेहद खुश है। इस समझौते के साथ ही डार्क वोइड नाम की फिल्म बनाने का रास्ता साफ हो गया है और इसमें केपकॉम भी हमारा प्रमुख सहयोगी है। हम भविष्य में साथ में कुछ और भी बेहतरीन प्रोजेक्ट पर काम करेगें।

अमित खन्ना, निदेशक रिलायंस बिग इंटरटेंनमेंट



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: