Saturday, Nov 21st, 2009, 5:06 pm [IST]  

danik bhaskarछह महीने बाद हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

भास्कर न्यूज

भोपाल.ट्रेन से फेंक कर एक युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी खंडवा ने गिरफ्तार कर छह महीने पुराने अंधे कत्ल का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस को एक किशोरी समेत तीन आरोपियों की तलाश है। हत्या प्रेम संबंधों के चलते किशोरी के भाइयों ने युवक को ट्रेन से फेंक कर की थी।
पुलिस अधीक्षक (रेल) डॉ. जीके पाठक ने शनिवार को बताया कि 15-16 जून की रात बुरहानपुर स्टेशन मैनेजर एसके शर्मा को गैंगमेन ने सूचना दी थी कि रेलवे ट्रैक पर एक युवककी क्षत विक्षत लाश पड़ी है। जिस पर चौकी बुरहानपुर (खंडवा) ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई थी। मृतक परिजनों की तलाश की जा रही थी, लेकिन उनका पता नही चला था। मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर की आईएमईआई नंबर के आधार पर ए• मात्र फोन पर चर्चा होना पता चला। यह नंबर मुंबई निवासी मनोज गुहाने का था। मनोज से संपर्क किया तो मृतक की शिनाख्त ग्राम बहमलपुर, इलाहाबाद निवासी नन्हेलाल पटेल (21) के रूप में हुई।
पुलिस ने जब मृतक के परिजनों से इलाहाबाद जाकर संपर्क कियातो पता चला कि नन्हेलाल स्वयं के गौत्र की खुशबू (14) जो रिश्ते में बहन लगती थी उसे लेकर 17 मई से लापता था। परिजनों कोनन्हेलाल के मुंबई पहुंचने और हत्या के संबंध में जानकारी नहीं थी। पुलिस टीम ने मुंबई जाकर मनोज से बारीकी से पूछताछ की, जिसमें मामला हत्या का होने पर खंड़वा जीआरपी में हत्या और बलवा का मामला दर्ज किया गया।
विवेचना में सामने आया था कि नन्हेलाल खुशबू के साथ मनोज के पास एक दिन ठहरने के लिए जगह की तलाश में गया था। मनोज ने दोनों के ठहरने और काम की व्यवस्था कराई थी। मनोज ने दोनों के घरों के पते और फोन नंबर लिए थे। बाद में उसने खुशबू के परिजनों को उसके मुंबई में होने की जानकारी दी थी। किशोरी के भाइयों गब्बर उर्फ सुरेंद्र पटेल और महेंद्र पटेल को जानकारी मिली तो वह मुंबई पहुंच गए थे और नन्हे से संपर्क किया। गब्बर और महेंद्र के साथ उनके दो साथी हजारी यादव व गिरधारी पटेल भी थे। यह लोग बहला फुसलाकर नन्हे और खुशबू को लेकर कामायानी एक्सप्रेस से इलाहाबाद •े लिए रवाना हुए थे। बुरहानपुर और असीरगढ़ के बीच आरोपियों ने नन्हे को ट्रेन से फेंक दिया था। यह बात खुशबू ने भी छिपाकर रखी थी। पुलिस को उसने गुमराह किया। गब्बर और महेंद्र ने नन्हे की हत्या करना कबूल किया है। आरोपी 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस को हजारी यादव, गिरधारी पटेल और खुशबू की तलाश है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: