Saturday, Nov 21st, 2009, 5:06 pm [IST]  

danik bhaskarब्रिटनी के पूर्व प्रेमी को जेल की सजा

Agency

adnan ghalibलास एजेंलिस। अमेरिका की एक अदालत ने जानीमानी पाप गायिका ब्रिटनी स्पियर्स के पूर्व प्रमी अदनान गालिब को एक सरकारी अधिकारी के साथ झगडा करने के लिए डेढ महीने जेल की सजा सुनाई है।



अमेरिका के लास ऐंजेलिस की अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने आरोप लगाया कि सेलीब्रिटी फोटोग्राफर अदनान ने इस वर्ष फरवरी में एक सरकारी अधिकारी पर उस समय अपनी कार चढाने की कोशिश की जब वह अधिकारी उसे ब्रिटनी और उसके परिवार से से दूर रखने के सरकारी आदेश का पालन कर रहा था।



अदालत ने 37 वर्षीय गालिब को 45 दिन जेल की सजा सुनाने के साथ ही अपने गुस्से को काबू में रखने के लिए गुस्सा प्रबंधन कार्यक्रम में भाग लेने के आदेश दिए हैं १गालिब ने अदालत में घटनास्थल से भागने की अपनी गलती मान ली जिसके बाद उस पर लगे हमले के आरोपों को वापस ले लिया गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: