Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 7:23 pm [IST]  

danik bhaskarपेनेलोप का दीवाना केट हडसन का बेटा

agency

लंदन. हॉलीवुड अभिनेत्री केट हडसन का 6 वर्षीय बेटा राइडर अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज का दीवाना है। केट ने बताया कि राइडर पेनेलोप को बहुत पसंद करता है। यह पसंद केट और पेनेलोप की फिल्म ‘नाइन’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी। कॉन्टैक्टम्यूजिक ने यह जानकारी दी।



केट ने कहा, शूटिंग के दौरान राइडर मुझसे कहता, मैंने पेनेलोप को आज लॉबी में देखा। उसे खूबसूरत महिलाओं की पहचान है। वह काफी क्यूट है। राइडर केट और उनके पूर्व पति व सिंगर क्रिस रॉबिनसन की संतान है। केट ने बताया कि राइडर को हर चीज परफैक्ट चाहिए।



उन्होंने बताया, एक बार हम एक बर्थडे पार्टी में गए जहां सभी बच्चे स्पाइडर मैन या बैटमैन बनने को उत्सुक थे लेकिन राइडर अपने चेहर को रंगवाना चाहता था। उसे चेहरे पर लाल और सफेद रंग की धारियों के साथ पीले डॉट्स चाहिए थे। जब उसकी मर्जी मुताबिक चेहरे पर रंग नहीं हुए तो उसने अपने पिता से शिकायत की। मैंने उसे समझाया कि उसका चेहरा सुंदर लग रहा है लेकिन वह नहीं माना और कहने लगा कि ये परफैक्ट कलर और डिजाइन नहीं हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: