अवैध निर्माण 4 जन. तक होंगे नियमित
करनाल & नेशनल हाइवे के दोनों ओर 30 मीटर के दायरे में बने अवैध निर्माण को नियमित करवाने के लिए तिथि को बढ़ाकर चार जनवरी 2010 तक कर दिया गया है। इससे पहले अवैध निर्माणों को नियमित करवाने के लिए सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया था।
नेशनल हाइवे के अलावा शेड्यूल्ड रोड करनाल-मेरठ, करनाल-काछवा, करनाल-कैथल, इंद्री-लाडवा, करनाल-असंध,असंध-सफीदों, असंध-कैथल रोड के दोनों ओर भी 30 मीटर के दायरे में बने अवैध निर्माण भी चार जनवरी तक ही नियमित किए जाएंगे। बाइपास पर दोनों ओर 30 के बजाय सौ मीटर मेंबने निर्माण नियमित किये जाएंगे।
ञ्चनेशनल हाइवे व शेड्यूल्ड रोड पर बने अवैध निर्माण चार जनवरी 2010 तक नियमित किए जाएंगे। अवैध निर्माण नियमित नहीं करवाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।ज्ज्
एसके पुनिया, जिला नगर योजनाकार अधिकारी, करनाल










