Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 11:57 pm [IST]  

danik bhaskar51 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

भास्कर न्यूज& बलियाला

गांव नागपुर में 21 नवंबर को भगवती जागरण आयोजित किया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार को 51 कन्याओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली। यात्रा श्रीराम चौक से ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू होकर गांव के गलियों से होती हुई वापस चौक पर पहुंची।

न्यू युवा जागरण ग्रुप की ओर से जागरण कराया जाएगा। गु्रप के प्रधान संजय तनेजा, संचालक बंसी तनेजा, उपप्रधान जोगेंद्र तनेजा व कोषाध्यक्ष दिनेश तनेजा ने बताया कि शनिवार रात गांव में 9वां मां भगवती जागरण आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर शुक्रवार प्रात: कलश यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि जागरण का शुभारंभ सरपंच गुरमीत कौर करेंगी। जबकि रतिया के विधायक ज्ञानचंद ओड गणेश पूजन करेंगे। भगवानदास ललित दुर्गा पूजन, हरभजन कंबोज सरस्वती पूजन, रामलाल कताला कलश पूजन, लक्ष्मण नापा लक्ष्मी पूजन, राज संधू शिव पूजन, मंगलाराम धानक बजरंग बली पूजन करेंगे। नरेश तनेजा ज्योति प्रचंड तथा रमेश लुगरिया भगवान श्रीराम पूजन करेंगे। हिदंराज वधवा चुनरी पूजन करेंगे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: