मेंटनेंस के लिए आज होगी रहेगी बिजली गुल
रायगढ़. जिले सहित जशपुर व पत्थलगांव क्षेत्र में विद्युत मेंटनेंस के चलते लाइट गोल की जाएगी। जिसके चलते न केवल घरों में अंधेरा रहेगा वहीं विभिन्न राइसमिलों व विभिन्न उद्योगों सहित अन्य व्यापारिक केंद्र प्रभावित रहेंगे।
दूसरी ओर मार्केट भी बिजली गुल के प्रभाव से कमजोर रहेगा। ऐसे में व्यापारिक दृष्टिकोंड़ से दोनों जिलों में महज दो घंटों में ही लाखों का नुकसान होगा। इसके साथ ही आम जनता को भी बिजली के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक रविवार को 220 के व्ही. उपकेंद्र में 132 के.व्ही. मुख्य मार्ग पर आवश्यक निर्माण कार्य जिसके चलते जिले के साथ जशपुर के ग्रामीण व शहरी इलाकों में सुबह 10 से 12 बजे तक विद्युत सप्लाई नहीं की जा सकेगी। जैसे ही निर्माण कार्य पूरा होगा सर्विस पहले की ही तरह चालू कर दी जाएगी।
बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूरे जिले में (शहर), घरघोड़ा (शहर), तमनार व रायगढ़, घरघोड़ा व तमनार विकासखंड के सभी ग्रामीण क्षेत्र व उच्चददाब उपभोक्ता रामेश्वर स्टील एवं पावर, एसइसीएल बरौद, सिद्धी विनायक, ओम साई, सेलिनो, सिंघल, अम्बिका, श्याम, बीएस स्पंज, मंगल रोलिंग मिल, चन्द्रहासिनी स्टील प्राइवेट लिमिटेड, मां शारदा स्टील एवं गैसेस, गायत्री रोलिंग मिल, मिको स्टील, अंजनी स्टील, छत्तीसगढ़ आक्सीजन, सुनील इस्पात, इण्ड एग्रो सिनर्जी, मां शाकम्बरी स्टील, मां मंगला इस्पात, शिव शक्ति स्टील, एम.एस.पी स्टील, द.पू.म.रेलवे रायगढ़, चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज, शिव ट्रेडिंग कंपनी, रिलायंस इन्फोकाम, जिंदल यूनिवर्सल, सालासर स्टील एण्ड पावर, विध्यांचल आक्सीजन, महामाया रोलिंग, रायगढ़ इस्पात, बिमल रिफ्रेक्टरी, नवदुर्गा फ्यूल, रूपानाधाम स्टील, एनआर इस्पात, मां काली एलॉय, सूरज मिल रोलिंग, महावीर एनर्जी एण्ड कोल बेनिफिकेशन भेंगारी, ऑल इंडिया रेडियो, बी.एस.एन.एल, होटल अंश पैलेस।
विकासखंड भी रहेंगे अंधेरे
सारंगढ़ (शहर), सरिया, बरमकेला, पुसौर व सारंगढ़, बरमकेला, पुसौर विकासखण्ड के समस्त ग्रामीण क्षेत्र व समस्त उच्चदाब उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दो घंटों तक नहीं मिल पाएगी। जिनमें कृष्णा साल्वेंट रायगढ़ साल्वेंट, सावित्री राईस मिल, सूर्या राईस मिल, जगदीश राईस मिल, अखिलेश्वरी राईस मिल, शक्ति पल्प एवं पेपर, रायगढ़ फूड एण्ड होटल, सैटर्न फे रो, श्रीकेम रेजिन, रमन एग्रो टेक इन्ड., आरआर एनर्जी, भगवती राईस मिल, जगदम्बा इस्ट्रक्चर, कृष्णा बिल्डकोन, सुभम स्टोन क्रे शर, गायत्री परबाइलिंग, शंकर ट्रेडिंग कंपनी आदि शामिल हैं।










