विद्यापीठ ने जीती स्पर्धा
सोनीपत. हिन्दू विद्यापीठ स्कूल में लाला जयकिशन अग्रवाल मैमोरियल अंतर स्कूल चलविजयोपहार भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भाषण आयोजित की गई,जिसमें मेजबान टीम ने बाजी पार पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान जानकीदास कपूर स्कूल ने तथा अपोलो इंटरनेशनल स्कूल गन्नौर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल के हर्षित राय बंसल को श्रेष्ठ वक्ता व हिन्दी विद्यापीठ की नीविका को दूसरा तथा जानकीदास कपूर स्कूल इशिता ने श्रेष्ठता की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंध समिति के श्रीभगवान गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर सेवानिवृत आईपीएस श्याम लाल गोयल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।











