डीटीयू देगा शिक्षकों को रिसर्च फैलोशिप
नई दिल्ली. दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) योग्य शिक्षकों को रिसर्च फेलोशिप के रूप में 60 लाख रुपए देगा। डीटीयू में हर वर्ष दो श्रेणियों में फेलोशिप दी जाएगी जिसमें से 20 डॉक्टरल व 5 पोस्ट डॉक्टरल स्तर पर होगी।
फेलोशिप का निर्धारण शिक्षकों के वर्क रिकॉर्ड (परफॉर्मेस) के आधार पर होगा। यह फेलोशिप पाने के लिए शिक्षक का पीएचडी फुल टाइम प्रोग्राम करना अनिवार्य होगा। साथ ही बीटेक व एमटेक स्तर पर हफ्ते में उन्हें 10 घंटे पढ़ाना ही होगा।
डीटीयू ने अनुसंधान के क्षेत्र में शिक्षकों को आर्कषित करने के लिए टींिचंग कम रिसर्च फेलोशिप को शुरू किया गया है। डीटीयू में शनिवार को हुई बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में इस योजना को हरी झंडी दे दी गई है।
डीटीयू कैंपस में वाइस चांसलर प्रो. पीबी शर्मा की अध्यक्षता में हुई पहली बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में इस बात को भी मंजूरी प्रदान की गई है कि अब डीटीयू में बीटेक में दाखिले एआईईईई की प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही होंगे। बीटेक में छात्रों के प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के साथ ही पीसीएम में ६क् अंकों को अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरग्रेटिड रुरल एनर्जी प्लानिंग एंड डेवलेपमेंट के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिसके तहत इलेक्ट्रानिक एंड क यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में फ्री स्केल सिस्टम लेब्रोरिटी स्थापित होगी।











