हमले के आरोपी को भेजा जेल
भास्कर न्यूज . कुरुक्षेत्र
हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष पवन आश्री व प्रदेश प्रेस सचिव जसबीर सिंह दुग्गल पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि इस मामले में कथित स्कूल के संचालक मंजूर सिंह, उसके 2 पुत्रों गगनदीप सिंह व अमनदीप सिंह व 13-14 अन्य साथियों के विरुद्ध पुलिस ने 23 अक्टूबर को केस दर्ज किया था। इंस्पेक्टर डिटेक्टिव सुरेंद्र मांजू के नेतृत्व में पुलिस ने बीती रात मैनेजर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया था।










